Breaking News

देवरिया : संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत: परिजनों ने जताया हत्या का शक, जानिए क्या हैं आरोप

Bolta Sach News
|
संदिग्ध परिस्थिति में

बोलता सच : शहर के एक डॉक्टर के क्लिनिक पर काम करने वाली एक किशोरी का शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर क्लिनिक पर काम करने वाले एक युवक पर प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाई है।

मामलों को गंभीरता से लेते हुई पुलिस जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी होने के बाद आरोपित युवक क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया है। शहर के न्यू कॉलोनी की रहने वाली (17) वर्षीय किशोरी चांदनी पुत्री स्व. सगीर की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की रात मौत हो गई।

मृतका की मां ने पुलिस को बताया है कि न्यू कॉलोनी स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक में मेरी लड़की काम करती थी। वहां एक युवक उसे परेशान करता था, जिसे मेरी लड़की ने डांट फटकार लगाई थी। शुक्रवार की रात सात बजे वह डॉक्टर के क्लीनिक से काम कर घर के लिए निकली। रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर आरोपित युवक एक व्यक्ति के साथ आया और वाहन रोककर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिससे घर पहुंचने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।


और भी पढ़े : कानपुर में सनसनीखेज वारदात: पुलिस के सामने प्रेमिका को चाकू मारा, फिर खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply