Breaking News

लखनऊ में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bolta Sach News
|
In Lucknow, a loving couple committed suicide by jumping over a train.
बोलता सच,लखनऊ : राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र के आलमनगर स्टेशन के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
मृतक युवक की पहचान निशातगंज के न्यू हैदराबाद निवासी सूर्यकांत (40) के रूप में हुई है, जबकि युवती अर्जुनगंज निवासी दीपाली (25) बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सूर्यकांत पहले से विवाहित था, जबकि दीपाली अविवाहित थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दीपाली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि दोनों कैंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में स्थित एक निजी कार्यालय में साथ काम करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

इसको भी पढ़ें : बिहार में BPL परिवारों को मिलेगा सोलर पैनल का लाभ, 2.5 लाख घरों की छतों पर लगेंगे सौर पैनल

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “लखनऊ में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप”

Leave a Reply