Breaking News

शहीदों की स्मृति में मलवाबर बनरही में भव्य दंगल और मेला, कृषि मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Bolta Sach News
|
In memory of the martyrs
बोलता सच न्यूज़ बघौचघाट (देवरिया) | ग्राम पंचायत मलवाबर बनरही में गुरुवार को आज़ादी की लड़ाई में शहीद हुए राम लगन और रामानंद की स्मृति में दंगल और मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा शहीदों की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद ग्राम में दंगल की धूम मची, जहां देशभर से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। कृषि मंत्री ने स्वयं अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों से हाथ मिलवाया और मुकाबलों का शुभारंभ किया।
तीन दर्जन से अधिक पहलवानों ने दिखाया दम
दंगल में देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, आज़मगढ़, संतकबीर नगर, पडरौना, चौरीचौरा, दिल्ली और बिहार के कई जिलों से आए पहलवानों ने भाग लिया।
  • पहला मुकाबला सत्येंद्र (रामकोला) और प्रदीप (फाजिलनगर) के बीच हुआ, जिसमें सत्येंद्र विजयी रहे।
  • दिल्ली के धर्मेंद्र चौहान और मंटू बगहा का मुकाबला बराबरी पर छूटा।
  • अन्य प्रमुख विजेताओं में मन्नान (गोरखपुर), मनोज (चौरीचौरा), ज्वाला (महराजगंज), आकाश चौधरी, बृहस्पति पाल, शत्रुघ्न (पडरौना), इंद्रजीत (सिहोरवा), महफूज (पकहां), गोविंद (चौरीचौरा) शामिल रहे।
महिला मुकाबले ने जीता सबका दिल
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा महिला वर्ग की कुश्ती रही, जिसमें हिमांशी यादव (कानपुर) ने अंशिका पटेल (हनुमानगंज) को मात्र दो सेकंड में हराकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
निर्णायक और आयोजन समिति
दंगल के निर्णायक कैलाश यादव, केदार पहलवान और राजेंद्र यादव रहे, जबकि संचालन की जिम्मेदारी बृजेश मिश्रा ने निभाई।
सम्मानित अतिथि और स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
  • पथरदेवा नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह
  • मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जिपू शाही
  • जुगुल किशोर तिवारी, दुर्गा तिवारी, रामायण साहनी, सरोज मिश्र, वाचस्पति तिवारी,
  • सुजीत प्रताप सिंह, नथुनी सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र राय, विनोद सिंह कुशवाहा,
  • रामसेवक शर्मा, ददन तिवारी, भगवान तिवारी, दीपक मिश्रा, मुकेश कुशवाहा, विनय राव शामिल रहे।
इस आयोजन ने शहीदों की स्मृति को जीवंत करते हुए क्षेत्र में पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

ये भी पढ़े : देवरिया में 42 नई मुख्य सेविकाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, CM योगी ने किया प्रदेशव्यापी शुभारंभ

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply