Breaking News

ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत ने जारी की यात्रा सलाह, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील

Bolta Sach News
|
India amid violent protests in Iran

बोलता सच,नई दिल्ली : ईरान में पिछले सप्ताह सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़कने और कई लोगों की मौत की खबरों के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा सलाह जारी की है। सोमवार को केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों से ईरान की यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया।

सरकार ने अगली सूचना तक ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए सुरक्षा स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

ईरान में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह

यात्रा सलाह में यह भी कहा गया है कि ईरान में पहले से मौजूद भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग पूरी सतर्कता बरतें। उन्हें विरोध प्रदर्शनों और हिंसा प्रभावित इलाकों से दूर रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और हालात पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है।

इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को स्थानीय समाचारों के साथ-साथ तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी अपडेट्स पर भी ध्यान देने की सलाह दी गई है। सरकार ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक होने पर आगे की सूचना जारी की जाएगी।


इसको भी पढ़ें : प्रियंका गांधी वाड्रा असम कांग्रेस की प्रत्याशी चयन समिति की अध्यक्ष नियुक्त

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत ने जारी की यात्रा सलाह, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील”

Leave a Reply