बोलता सच/ नई दिल्ली। दुबई एयर शो से एक दुखद घटना सामने आई है। भारतीय वायुसेना का तेजस (LCA Tejas) हल्का लड़ाकू विमान गुरुवार को एरोबैटिक डिस्प्ले के दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना स्थल से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पायलट के सुरक्षित इजेक्शन की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे सभी की चिंता और बढ़ गई है।
एयर शो के दौरान अचानक नीचे गोता लगाया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेजस विमान हवा में करतब दिखाते हुए अचानक अनियंत्रित होकर नीचे की ओर गोता लगाता दिखाई दिया और कुछ ही सेकंड में क्रैश हो गया। टक्कर के बाद इलाके में काला धुआं फैल गया और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं।
भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना की पुष्टि की
भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान जारी कर हादसे की पुष्टि की है और बताया कि दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। पायलट की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
दुर्घटनाग्रस्त विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा निर्मित था, जिसे भारत की स्वदेशी लड़ाकू विमान परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
वीडियो सामने आया, जांच टीमें सक्रिय
सीनियर जर्नलिस्ट आदित्य कौन ने घटना का वीडियो साझा किया है, जिसमें दुर्घटना का खौफनाक दृश्य नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दुबई एयर शो 2025 का आयोजन 17 से 21 नवंबर तक DWC दुबई एयरशो साइट पर किया जा रहा है, जहां कई देशों के विमान प्रदर्शन में शामिल हैं।
जांच जारी
दुबई और भारतीय वायुसेना की संयुक्त टीमें दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। शुरुआती रिपोर्टों में तकनीकी खराबी की संभावना की चर्चा है, लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
इसको भी पढ़ें : कानपुर में दर्दनाक घटना: सोते समय देवरिया के एक ही गांव के चार युवकों की मौत, तवक्कलपुर में मातम और सन्नाटा
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































