Breaking News

भारत-नेपाल वार्षिक सीमा वार्ता 12 नवंबर से दिल्ली में शुरू, सीमा सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर होगा फोकस

Bolta Sach News
|
India-Nepal Annual Border Talks 12

बोलता सच /नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच वार्षिक सीमा वार्ता 12 नवंबर से दिल्ली में शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में दोनों देशों के शीर्ष सुरक्षा बलों — भारत के सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) — के प्रमुख शामिल होंगे। यह बैठक खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि यह सितंबर में काठमांडू में हुए ‘जेन जेड’ प्रदर्शनों के बाद दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच पहली उच्च स्तरीय वार्ता होगी।

बैठक का एजेंडा

वार्ता के दौरान दोनों पक्ष सीमा पार अपराधों की रोकथाम, रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग सिस्टम और कोऑर्डिनेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट को मजबूत करने पर जोर देंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह वार्ता सीमा पर शांति, स्थिरता और सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। भारत की ओर से इस बैठक का नेतृत्व एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंगल करेंगे, जबकि नेपाल की ओर से एपीएफ के इंस्पेक्टर जनरल राजू आर्यल की टीम भाग लेगी।

एसएसबी के बयान में कहा गया, “इस चर्चा में सीमा पार अपराधों की संयुक्त रोकथाम के लिए प्रभावी तंत्र तैयार करने, सूचना साझा करने के लिए तेज़ और भरोसेमंद चैनल विकसित करने और भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर रहेगा।”

सीमा निगरानी की जिम्मेदारी

पिछली वार्षिक बैठक नवंबर 2024 में काठमांडू में आयोजित की गई थी। एसएसबी भारत-नेपाल की 1,751 किलोमीटर लंबी खुली और बिना बाड़ वाली सीमा की निगरानी करती है। इसके अलावा, यह बल 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी निभाता है।


इस खबर को भी पढ़ें : तरकुलवा: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगे 1.03 लाख रुपये, कोलकाता निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply