Breaking News

भारत को जल्द मिलेगी नई परमाणु पनडुब्बी: आईएनएस अरिदमन कमीशन होने को तैयार

Bolta Sach News
|
India will soon get a new nuclear

बोलता सच,नई दिल्ली: भारत को जल्द ही स्वदेशी परमाणु क्षमता से लैस एक और पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन मिलने वाली है। यह न्यूक्लियर सबमरीन अपने ट्रायल के अंतिम चरण में है और जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल कर दी जाएगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह एक अत्याधुनिक परमाणु ऊर्जा संचालित पनडुब्बी है, जो नेवी की ताकत को और बढ़ाएगी।

तीसरी परमाणु पनडुब्बी को शामिल करने की तैयारी

नेवी चीफ ने कहा कि भारतीय नौसेना जल्द ही महिला सबमरीनर्स को भी सेवा में शामिल करने की दिशा में काम कर रही है। पिछले नौसेना दिवस के बाद से नेवी ने अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस दौरान पनडुब्बी आईएनएस वागशीर सहित 12 युद्धपोतों को नौसेना में शामिल किया गया। इसके अलावा नौसैनिक क्षमता मजबूत करने के लिए कई हथियार प्रणालियों पर भी ध्यान दिया गया है।

न्यूक्लियर सबमरीन पर बड़ा ऐलान

एडमिरल त्रिपाठी ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा 15 जनवरी के ट्राई-शिप कमीशनिंग इवेंट के दौरान एक पनडुब्बी को कमीशन किया गया है। इसके साथ ही INS उदयगिरी, जिसे अगस्त में विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कमीशन किया, नौसेना का 100वां स्वदेशी युद्धपोत था। इसे हमारे वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। इसी उपलब्धि के बाद ‘शिपबिल्डिंग के जरिए नेशन बिल्डिंग’ थीम पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।

स्वदेशी तकनीक से बनी आईएनएस अरिदमन

नौसेना प्रमुख ने बताया कि अब जल्द ही स्वदेश में बनी नई परमाणु ऊर्जा संचालित पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन नौसेना में शामिल की जाएगी। इसका ट्रायल अंतिम चरण में है। इससे पहले हाल ही में INS माहे को 24 नवंबर को कमीशन किया गया था।

कई नए प्रोजेक्ट पर तेजी से काम

एडमिरल त्रिपाठी ने बताया कि INS माहे अपनी तरह का पहला वॉरशिप है, जिसे एक भारतीय प्राइवेट डिजाइनर द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सराहा था। वर्तमान में अलग-अलग शिपयार्ड, DPSUs, PSUs और प्राइवेट शिपयार्ड में कुल 51 प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं।


इसको भी पढ़ें : किंग कोहली का शतक… पर गंभीर को दिया ‘गंभीर’ इग्नोर!

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply