Breaking News

क्रोएशिया में भारतीय दूतावास में घुसपैठ और तोड़फोड़, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Bolta Sach News
|
Indian Embassy in Croatia
बोलता सच,नई दिल्ली : भारत ने क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब स्थित भारतीय दूतावास में घुसपैठ और तोड़फोड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए क्रोएशिया सरकार से भारत-विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 22 जनवरी 2025 को जाग्रेब स्थित भारतीय दूतावास में भारत-विरोधी तत्वों द्वारा घुसपैठ और तोड़फोड़ की गई। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वियना कंवेंशन के तहत राजनयिक परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेजबान देश की जिम्मेदारी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह बयान अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा करते हुए बताया कि भारत ने इस मुद्दे को नई दिल्ली और जाग्रेब—दोनों स्तरों पर क्रोएशियाई अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है। भारत ने मांग की है कि दोषियों को उनके गैरकानूनी और निंदनीय कृत्य के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।
इसके साथ ही भारत ने क्रोएशिया से यह भी कहा है कि घटना में शामिल तत्वों और उनके पीछे मौजूद लोगों के चरित्र और इरादों के बारे में पूरी जानकारी साझा की जाए। भारत ने जोर दिया है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां ऐसे मामलों पर हर स्तर पर कड़ी नजर रखें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इसको भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: बेटे के बालिग होते ही पिता से भरण-पोषण का अधिकार समाप्त, पत्नी के लिए बढ़ी राशि बरकरार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply