Breaking News

इंडियन आइडल-3’ विजेता सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का निधन, 43 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bolta Sach News
|
Indian Idol 3 winning singer

बोलता सच,मनोरंजन : सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने की है। वहीं, दार्जिलिंग के सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशांत तमांग को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उनके अचानक निधन से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

सिंगर महेश सेवा के मुताबिक, प्रशांत तमांग को कार्डियक अरेस्ट आया था। उस समय वह दिल्ली में रह रहे थे। रविवार को महेश सेवा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा,
“प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं।”

पुलिस की नौकरी से इंडियन आइडल तक का सफर

प्रशांत तमांग वर्ष 2007 में ‘इंडियन आइडल-3’ के विजेता बने थे। रियलिटी शो में आने से पहले वह कोलकाता पुलिस में कार्यरत थे। वह पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा थे और पुलिस के कार्यक्रमों में नियमित रूप से गाया करते थे। उनके सीनियर अधिकारियों ने ही उन्हें इंडियन आइडल में भाग लेने की सलाह दी थी।

इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला म्यूजिक एल्बम रिलीज किया, जिसमें हिंदी और नेपाली गीत शामिल थे। इसके बाद उन्होंने नेपाली फिल्मों में बतौर गायक और अभिनेता अपनी अलग पहचान बनाई।

‘पाताल लोक 2’ में निभाया यादगार किरदार

प्रशांत तमांग ने वेब सीरीज की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी। वह जयदीप अहलावत स्टारर चर्चित सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने विलेन डेनियल लेचो का किरदार निभाया। इस भूमिका में उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को चौंका दिया था। प्रशांत तमांग के निधन से उनके प्रशंसकों और कला जगत को गहरा सदमा पहुंचा है।


इसको भी पढ़ें : ईडी कार्रवाई पर कपिल सिब्बल का हमला: चुनाव आते ही एजेंसियों को याद आते हैं दस्तावेज

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply