बोलता सच,नई दिल्ली : भारतीय नौसेना का एक बेहद खास और दुनिया में अपनी तरह का अनोखा जहाज INSV कौंडिन्य अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय समुद्री यात्रा पर ओमान के मस्कट के लिए रवाना हो रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) के माध्यम से साझा की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पोरबंदर से मस्कट के लिए INSV कौंडिन्य की पहली यात्रा शुरू होना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि यह जहाज प्राचीन भारतीय ‘सिलाई तकनीक’ से बनाया गया है, जो भारत की समृद्ध और गौरवशाली समुद्री परंपराओं को दर्शाता है। पीएम ने इस अनोखे जहाज के निर्माण में जुटे डिजाइनरों, कारीगरों, जहाज निर्माताओं और भारतीय नौसेना की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने जहाज के चालक दल को सुरक्षित और यादगार यात्रा की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा खाड़ी क्षेत्र और उससे आगे तक भारत के ऐतिहासिक समुद्री संबंधों को फिर से जीवंत करेगी।
INSV कौंडिन्य की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पूरी तरह प्राकृतिक सामग्रियों और पारंपरिक तरीकों से तैयार किया गया है। केरल के कुशल कारीगरों ने इसके निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। प्रसिद्ध जहाज निर्माता बाबू शंकरण के नेतृत्व में तैयार किए गए इस पोत में हजारों जोड़ हाथ से सिले गए हैं, जो इसे तकनीकी और सांस्कृतिक रूप से बेहद खास बनाते हैं।
इस पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी भारतीय नौसेना ने की है। INSV कौंडिन्य न सिर्फ आधुनिक भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है, बल्कि यह देश की प्राचीन समुद्री विरासत को भी वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता है।
इसको भी पढ़ें : वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन में सीएम योगी का संदेश—मुख्यालय से नहीं, ज़मीन पर उतरकर होगी प्रभावी पुलिसिंग
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “दुनिया में अनोखा भारतीय नौसेना का जहाज INSV कौंडिन्य ओमान यात्रा पर रवाना, पीएम मोदी ने की सराहना”