Breaking News

BHU में इंडियन फिलॉसफी से पीएचडी कर रही विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी

Bolta Sach News
|
Indian Philosophy at BHU
वाराणसी , सज्जाद पप्पू ( बोलता सच ) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में इंडियन फिलॉसफी विषय से पीएचडी कर रही एक विदेशी छात्रा की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान फिलिप फ्रांसिस्का (27) के रूप में हुई है, जो मोल्दोवा (पूर्व: मोलडोविया, मौरोमानिया) की निवासी थीं। वह वाराणसी के गढ़वासी टोला क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रह रही थीं।

दरवाजा नहीं खोलने पर दोस्तों ने दी सूचना
घटना की सूचना गुरुवार देर रात करीब 11:45 बजे पुलिस को दी गई, जब फ्रांसिस्का के दो विदेशी मित्रों और मकान मालिक ने बताया कि छात्रा काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रही है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही। चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक से डुप्लीकेट चाबी लेकर दरवाजा खोला। अंदर जाने पर छात्रा अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पाई गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा मर्चरी
सूचना पर ब्रह्मणाल चौकी प्रभारी टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस (मृत शरीर गृह) भेज दिया गया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने बताया कि,
“प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण की पुष्टि हो सकेगी।”

जांच में जुटी पुलिस, दूतावास को दी गई सूचना
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और विदेशी छात्रा के देश के दूतावास को भी सूचना दे दी गई है। साथ ही छात्रा के करीबी मित्रों और मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

BHU प्रशासन और विदेश मंत्रालय सतर्क
BHU प्रशासन और विदेश मंत्रालय के संबंधित विभागों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन विश्वविद्यालय के सूत्रों ने घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण और संवेदनशील” बताया है।

इसे भी पढ़ें : छोले में गिरने से बच्ची की जान गई, दो साल पहले बहन भी हादसे का शिकार

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “BHU में इंडियन फिलॉसफी से पीएचडी कर रही विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी”

Leave a Reply