बोलता सच : इंडिगो एयरलाइन अपने परिचालन संकट को दूर करने की कोशिशों में जुटी है, लेकिन स्थिति लगातार छठे दिन भी सामान्य नहीं हो सकी है। रविवार को दिल्ली और मुंबई समेत देश के बड़े हवाई अड्डों पर 220 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। पिछले छह दिनों में इंडिगो करीब 3,000 उड़ानें रद्द कर चुकी है, जिसके कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लाखों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
रविवार को केवल मुंबई हवाई अड्डे पर 112 और दिल्ली में 109 उड़ानें रद्द हुईं। इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो की लगभग 1,600 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं, हालांकि शनिवार को यह संख्या घटकर करीब 800 रह गई।
लगातार बिगड़ रही स्थिति को देखते हुए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। डीजीसीए ने शनिवार को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ व अकाउंटेबल मैनेजर पोर्केरास को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर परिचालन संकट पर जवाब देने को कहा है।
इसको भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके कीर्तिवर्धन सिंह: पुतिन के स्वागत से गोंडा और देवीपाटन मंडल का बढ़ा मान
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































3 thoughts on “इंडिगो संकट गहराया: छह दिन में 3,000 उड़ानें रद्द, सरकार ने भेजा नोटिस”