Breaking News

अलीगढ़ दौरे पर सीएम योगी: जनप्रतिनिधियों संग बंद कमरे में समीक्षा बैठक, फिर पहुंचे विधायक जयवीर सिंह के पारिवारिक कार्यक्रम में

Bolta Sach News
|
CM Yogi on Aligarh tour

बोलता सच,अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अलीगढ़ पहुंचे। वे आगरा से एएमयू स्थित हेलीपैड पर उतरे, जहां से सड़क मार्ग द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रवेश करते ही उपस्थित लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के नारों से उनका स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ मंडल के चार जिलों—अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज—के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सरकारी योजनाओं की प्रगति, एसआईआर (Special Summary Revision) की स्थिति, आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक में किसी भी सरकारी अधिकारी को शामिल नहीं किया गया था। सीएम ने अधिकारियों के कामकाज पर जनप्रतिनिधियों से सीधे फीडबैक भी लिया।

बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ दोबारा एएमयू हेलीपैड पहुंचे और वहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा छेरत स्थित प्रिंस पैलेस पहुंचे। यहाँ उन्होंने बरौली के विधायक ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र के तिलक समारोह में शिरकत की।


इसको भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके कीर्तिवर्धन सिंह: पुतिन के स्वागत से गोंडा और देवीपाटन मंडल का बढ़ा मान

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “अलीगढ़ दौरे पर सीएम योगी: जनप्रतिनिधियों संग बंद कमरे में समीक्षा बैठक, फिर पहुंचे विधायक जयवीर सिंह के पारिवारिक कार्यक्रम में”

Leave a Reply