Breaking News

कसया में मासूम ने खाया जहर, अस्पताल में दम तोड़ा

Bolta Sach News
|
Innocent in Kasya
बोलता सच देवरिया : कसया के वार्ड नंबर 12 इंदिरा नगर में एक दुखद घटना सामने आई। यहां 12 वर्षीय अनाया विश्वकर्मा ने बुधवार की रात को घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

कसया थाने के एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी के अनुसार, पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है। पोस्टमार्टम के साथ विसरा भी सुरक्षित किया गया है। मौत के सटीक कारणों का पता विसरा रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही चल पाएगा।


Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply