Breaking News

देवरिया में दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या:स्टंट से मना करने पर वारदात, दोस्त छोड़कर भागे; 6 महीने पहले हुई थी शादी

Bolta Sach News
|
Inspector in Deoria

बोलता सच देवरिया : यूपी के देवरिया में दरोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि दरोगा के बेटे ने बाइक सवारों को कार के आगे-पीछे स्टंट करने से रोक दिया था। इससे युवक भड़क गए। उन्होंने 7-8 लड़कों को फोन कर बुलाया और दरोगा के बेटे और उसके दो दोस्तों को पीटने लगे।

मौका मिलने पर दोनों दोस्त कार लेकर भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने दरोगा के बेटे को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद शव को गंडक नदी में फेंक कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव को नदी में उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी।

घरवालों ने शव की शिनाख्त कर ली। दरोगा के बेटे की अभी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। दरोगा की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों युवकों को वीडियो भी सामने आया है, जो कार को ओवरटेक करके रोक रहे हैं। यह वीडियो रोहित के दोस्तों ने ही बनाया है।

मारपीट हुई तो दोस्त छोड़कर भागे
रोहित विश्वकर्मा (29) बरियारपुर-बैकुंठपुर के रहने वाले थे। वह एक्वा लाइट कंपनी में सेल्समैन थे। उनके पिता जयप्रकाश विश्वकर्मा वाराणसी के पांडेयपुर पुलिस चौकी पर सब-इंस्पेक्टर हैं। रोहित का बड़ा भाई राहुल, उसकी पत्नी, मां बिंदू और रोहित की पत्नी सलोनी प्रयागराज में रहते थे। रोहित यहां किराए के घर में अकेला रहता था।
मंगलवार को रोहित अपने दो साथियों, पुण्य मणि त्रिपाठी और अंकित विश्वकर्मा के साथ कुशीनगर के पडरौना गए थे। देर रात वहां से लौट रहे थे। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया मोड़ पर दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की।

बाइक सवार युवक कार के आगे-पीछे स्टंट करने लगे। कुछ देर बाद रोहित ने कार रोककर युवकों को ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों युवक भड़क गए। उन्होंने अपने 7-8 दोस्तों को फोन कर बुलाया। इसके बाद रोहित और उसके दोस्तों से मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद मौका मिलने पर रोहित के दोनों दोस्त कार लेकर भाग गए।

तब तक पीटा, जब तक मौत नहीं हो गई
आरोपी रोहित को बुरी तरह पीटते रहे। पिटाई से रोहित की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उसका शव गंडक नदी में फेंक कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह रामपुर कारखाना के कोटवा गांव के पास ग्रामीणों ने शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रामपुर कारखाना और तरकुलवा के थानेदार मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त रोहित के रूप में की।
पिता बोले- बेटे के दोस्त भी वारदात में शामिल
मामले की जानकारी मिलने पर पिता जयप्रकाश तरकुलवा थाने पहुंचे। उन्होंने रोहित के दोनों दोस्तों, पुण्य मणि त्रिपाठी, अंकित विश्वकर्मा के साथ-साथ विकास और संदीप (निवासी खुटहा पटखौली, थाना तरकुलवा) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उनका कहना है कि जो दो दोस्त मौके से भाग गए थे, वे भी इस घटना में शामिल हैं।
इस मामले में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि युवक का शव छोटी गंडक नदी में मिला है। एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि बाइक और कार में ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़े : सड़क हादसे में पोस्ट ऑफिस कर्मी की मौत, परिवार में कोहराम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply