Breaking News

अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश: फर्जी कॉल सेंटर चला रहे छह आरोपी गिरफ्तार, 1400 विदेशी नागरिकों से ठगी

Bolta Sach News
|
International fraud gang busted
बोलता सच,गोरखपुर : गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। यह संगठित गिरोह अमेरिका, कनाडा, हांगकांग, ब्रिटेन और लेबनान में रहने वाले करीब 1400 लोगों से धोखाधड़ी कर चुका था। फर्जी कॉल सेंटर के जरिए स्वास्थ्य बीमा, टैक्स रिफंड और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा जाता था।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बलरामपुर व गोरखपुर के पांच युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 28 लैपटॉप, 37 हेडफोन, दो राउटर, कई मोबाइल फोन, कॉलिंग स्क्रिप्ट, ई-मेल डेटा और अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि यह गिरोह पिछले छह महीनों से करीमनगर इलाके के एक तीन मंजिला मकान से फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहा था। कॉल सेंटर रोजाना शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक सक्रिय रहता था। अमेरिकी नागरिकों से संपर्क वीसी डायल एप आधारित कॉलिंग सिस्टम के जरिए किया जाता था।
गिरोह के एजेंट खुद को जॉन, जॉर्ज लेविस जैसे फर्जी अमेरिकी नामों से परिचित कराते थे और स्वास्थ्य बीमा, टैक्स रिफंड या अमेरिकी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उनके जाल में फंसता, कॉल वरिष्ठ संचालक को ट्रांसफर कर दी जाती थी। इसके बाद बैंकिंग प्रक्रिया के नाम पर पीड़ितों से बड़ी रकम ठग ली जाती थी।
एसपी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए स्थानीय पुलिस और साइबर टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है और जल्द ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

इसको भी पढ़ें : बीएमसी चुनाव: मुंबई में AIMIM का उभार, क्या मुस्लिम वोटरों का समाजवादी पार्टी से हुआ मोहभंग?

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश: फर्जी कॉल सेंटर चला रहे छह आरोपी गिरफ्तार, 1400 विदेशी नागरिकों से ठगी”

Leave a Reply