बोलता सच,देवरिया : समाजवादी पार्टी के थिंक टैंक और समाजवादी विचारक ‘छोटे लोहिया’ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि गुरुवार को देवरिया में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। बांस देवरिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पंकज वर्मा ने किया। इस अवसर पर व्यास यादव ने जनेश्वर मिश्र को समाजवाद का संत बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, मजदूरों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बड़े कुल में जन्म लेने के बावजूद जनेश्वर मिश्र ने कभी घमंड नहीं किया और जीवनभर अन्याय, असमानता व प्रभुत्ववादी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘छोटे लोहिया’ जातीय भेदभाव के कट्टर विरोधी थे और समता, समानता व सामाजिक न्याय के सच्चे पैरोकार थे। उनके त्याग, संघर्ष और सिद्धांतों से प्रभावित होकर महान समाजवादी नेता राजनारायण ने उन्हें ‘छोटे लोहिया’ की उपाधि दी थी। उन्होंने समाजवादियों पर लगाए जाने वाले सवर्ण विरोधी होने के आरोपों को भ्रामक और निराधार बताया।
व्यास यादव ने कहा कि समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में डॉ. राममनोहर लोहिया, राजनारायण, जनेश्वर मिश्र, मोहन सिंह और ब्रजभूषण तिवारी जैसे नेताओं का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा जनेश्वर मिश्र ग्राम और एशिया के सबसे बड़े जनेश्वर मिश्र पार्क के निर्माण को समाजवादी विचारधारा के प्रति ऐतिहासिक सम्मान बताया।
कार्यक्रम के अंत में व्यास यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत और झूठ की राजनीति से देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के विचारों पर चलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर डॉ. रामनाथ चौहान, कमलेश पांडेय, आजम खान, बेचूलाल चौधरी, बाबूलाल यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल, रामबचन सिंह यादव, अंबिका यादव, नर्मदा चौहान, देशराज यादव, गोपी यादव, रणबीर यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, अमरेंद्र यादव, सीमा मौर्य, अर्जुन यादव, गजेंद्र भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसको भी पढ़ें : देवरिया में डीआईजी एस. चन्नप्पा की अपराध समीक्षा बैठक, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “देवरिया में मनाई गई जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने ‘छोटे लोहिया’ को दी श्रद्धांजलि”