Breaking News

वाराणसी में जेसीबी की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, सुंदरपुर चौराहे पर चक्का जाम

Bolta Sach News
|
JCB hit in Varanasi
बोलता सच,वाराणसी। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर चौराहे के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी की चपेट में आने से एक आठ साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सुंदरपुर चौराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। गुस्साए लोगों ने हादसे में शामिल जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भेलूपुर एसीपी इंस्पेक्टर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने और लोगों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों द्वारा परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “वाराणसी में जेसीबी की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, सुंदरपुर चौराहे पर चक्का जाम”

Leave a Reply