Breaking News

जेपी नड्डा का आरोप: कांग्रेस ने सरदार पटेल को इतिहास से मिटाने की कोशिश की

Bolta Sach News
|
JP Nadda's allegation Congress

बोलता सच,वडोदरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को इतिहास से मिटाने की बहुत कोशिश की। उन्होंने यह टिप्पणी सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर वडोदरा के अटलदरा गांव में आयोजित एकता मार्च के दौरान की।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बनाए गए ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर भी कांग्रेस ने जरूरत और लागत को लेकर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि सरदार पटेल को याद किया जाए।

नेहरू की नीतियों को लेकर नड्डा का हमला

नड्डा ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नीतियों की वजह से कश्मीर का मुद्दा उलझा रहा, जबकि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 562 रियासतों को भारत में मिलाने का कठिन काम सफलतापूर्वक किया। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साजिश के तहत पटेल को इतिहास के पन्नों से हटाने की कोशिश की और कई वर्षों तक यह सुनिश्चित किया कि भारत के लौहपुरुष को पर्याप्त सम्मान न मिले।

मोदी सरकार ने दिया पटेल को असली सम्मान

जेपी नड्डा ने कहा कि सरदार पटेल का निधन 1950 में हो गया था, लेकिन उन्हें भारत रत्न 1991 में मिला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल को सही मायने में सम्मान दिया, और जब मोदी सरकार ने दुनिया की सबसे ऊंची 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया, तब भी कांग्रेस ने इसकी लागत और उपयोगिता पर सवाल उठाए।

अनुच्छेद 370 पर भी निशाना

नड्डा ने कहा कि जब सरदार पटेल 562 रियासतों को जोड़ रहे थे, तब नेहरू ने जम्मू-कश्मीर का फैसला खुद करने की बात कही। नड्डा ने आरोप लगाया कि नेहरू की नीति की वजह से अनुच्छेद 370 लागू हुआ, जिससे देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा।


इसको भी पढ़ें : आधी रात प्रेमी संग घर से निकली युवती, परिजनों ने लगाया झूठा आरोप; पुलिस ने लोकेशन के आधार पर बरामद किया

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “जेपी नड्डा का आरोप: कांग्रेस ने सरदार पटेल को इतिहास से मिटाने की कोशिश की”

Leave a Reply