Breaking News

KGMU लव जिहाद मामला: महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा— निष्पक्ष जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Bolta Sach News
|
KGMU love jihad case
बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े कथित लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी है। इस संवेदनशील प्रकरण पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को मीडिया से बातचीत में डॉ. बबिता सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला बेहद गंभीर प्रतीत हो रहा है। इसमें केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों की भूमिका की भी आशंका है। महिला आयोग ने इस पूरे मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों और एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
महिला आयोग अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद या प्रभावशाली स्थिति में क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट और तकनीकी तथ्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पीड़िता पर किसी प्रकार का दबाव न बने और उसे पूरी सुरक्षा व कानूनी सहायता मिले। पीड़िता को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डॉ. बबिता सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के कई स्तर हो सकते हैं, इसलिए जांच को सीमित दायरे में नहीं रखा जा सकता। यदि जांच में यह सामने आता है कि किसी संस्थान, व्यक्ति या समूह ने जानबूझकर लापरवाही बरती या अपराध को बढ़ावा दिया, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
गौरतलब है कि केजीएमयू में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर रमीज ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह तथ्य छुपाकर महिला डॉक्टर से संबंध बनाए। पीड़िता की मुलाकात मानसी सक्सेना नाम की महिला से होने के बाद आरोपी डॉक्टर की सच्चाई सामने आई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उससे संबंध बनाए और जब उसने अक्टूबर में शादी की बात कही तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन की शर्त रखी, जिसका उसने विरोध किया।

इसको भी पढ़ें : कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट के तार नोएडा-ग्रेटर नोएडा से जुड़े, ईडी जांच में 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों का खुलासा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply