Breaking News

किशोरी के अपहरण-हत्या में पुलिस ने वांछित सह अभियुक्त किया गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
किशोरी के अपहरण
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले बहला-फुसला कर किशोरी को भगाकर उसकी हत्या कर शव छुपाने के मामले में वांछित सह आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुसहा चौराहे से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय भेजा है।
जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को फोटो काॅपी कराने निकली 17 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर में भगा ले गया। इस मामले में 20 मार्च को पुलिस ने अपहृता की मां की तहरीर पर नगर थानाक्षेत्र के मिश्राइन पुरवा निवासी सूरज के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया। दूसरे ही दिन 21 मार्च को मनवर नदी में नगर थाना क्षेत्र के खाई नारा में उसका शव मिला। नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट में गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अपहरण मामले में हत्या कर शव छुपाने की धारा बढ़ा कर मुख्य आरोपी सूरज को 22 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कार से किशोरी को भगाकर ले जाने में मुख्य आरोपी का सहयोगी नगर थानाक्षेत्र के पिपरौला निवासी विशाल भारती पुलिस की गिरफ्त से दूर था। मंगलवार सुबह करीब पौने दस बजे मुसहा चौराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े :  सपहा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोज़र

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply