Breaking News

किंग कोहली का शतक… पर गंभीर को दिया ‘गंभीर’ इग्नोर!

Bolta Sach News
|
King Kohli's century

बोलता सच : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 17 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। रांची में खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि किंग कोहली ने मुख्य कोच गौतम गंभीर को नजरअंदाज कर दिया।

क्या कोहली ने गंभीर को किया इग्नोर?

वायरल वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मैच जीतने के बाद कोहली ने गंभीर को अनदेखा कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर चढ़ रहे होते हैं, तभी सामने गंभीर दिखाई देते हैं। तभी कोहली तुरंत मोबाइल निकालकर उसे देखने लगते हैं और गंभीर की ओर ध्यान दिए बिना आगे बढ़ जाते हैं।

कोहली ने रचा बड़ा रिकॉर्ड

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में किंग कोहली ने 102 गेंदों में अपने वनडे करियर का 52वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 83वां शतक पूरा किया। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। इसके साथ ही वह घरेलू मैदानों पर अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 32वीं बार यह सम्मान हासिल किया। इस सूची में दूसरे नंबर पर 31-31 बार पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।

किसी भी प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने कोहली

कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए थे। लेकिन कोहली 294 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर उनसे आगे निकल गए। कोहली वनडे क्रिकेट में सचिन को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं, जहां सचिन के नाम 49 शतक दर्ज हैं।

यह कोहली का इस साल वनडे प्रारूप में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में कोहली ने 120 गेंदों पर 11 चौकों और सात छक्कों की मदद से 135 रन बनाए और आउट हुए।


इसको भी पढ़ें : कफ सिरप तस्करी मामला: मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार, थाईलैंड होते हुए सिंगापुर जा रहा था

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “किंग कोहली का शतक… पर गंभीर को दिया ‘गंभीर’ इग्नोर!”

Leave a Reply