बोलता सच,गोंडा: गोंडा के सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’ ने एक बार फिर पूरे देवीपाटन मंडल और उत्तर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन पर उनका स्वागत करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कीर्तिवर्धन सिंह भी शामिल थे। इससे पहले वे गाजा शांति समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
गुरुवार को राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उसी दौरान केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी पुतिन से हाथ मिलाकर अभिवादन किया। दोनों नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने गर्व व्यक्त करते हुए लिखा,
-
“गोंडा का असली दबदबा यही है।”
-
“राजा भैया ने जिले का मान बढ़ाया।”
-
“वैश्विक नेताओं के बीच आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व हमें गौरवान्वित करता है।”
कीर्तिवर्धन सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उन्हें गोंडा-बलरामपुर और पूरे देवीपाटन मंडल का गौरव बताया।
इसके बाद कीर्तिवर्धन सिंह, राष्ट्रपति पुतिन के साथ राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। विजिटर्स बुक में टिप्पणी दर्ज करने के पश्चात पुतिन ने एक बार फिर कीर्तिवर्धन सिंह से हाथ मिलाकर सम्मान प्रकट किया।
यह पहला अवसर नहीं है जब उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत और अपने क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाया हो। इसी वर्ष अक्टूबर में मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा शांति समिट में प्रधानमंत्री मोदी के विशेष प्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीरें खास चर्चा में रहीं।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करना, कीर्तिवर्धन सिंह की राजनीतिक उपलब्धि के साथ-साथ पूरे गोंडा, बलरामपुर और देवीपाटन मंडल की पहचान और ताकत का प्रतीक बन गया है।
इसको भी पढ़ें : देवरिया में पंचायत-निकाय प्रतिनिधियों का हल्ला बोल: अधिकारों और पारदर्शिता की मांग पर कलेक्ट्रेट में धरना
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके कीर्तिवर्धन सिंह: पुतिन के स्वागत से गोंडा और देवीपाटन मंडल का बढ़ा मान”