Breaking News

कुशीनगर: खेत में सिंचाई के दौरान किसान की दर्दनाक मौत, गमछा पम्पिंग सेट में फंसा

Bolta Sach News
|
Kushinagar Farmer irrigating his field
बोलता सच,कुशीनगर : कुशीनगर जिले में खेत की सिंचाई करते समय एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव की है, जहां गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे किसान रामप्रवेश मिश्रा की पम्पिंग सेट की चपेट में आने से जान चली गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामप्रवेश मिश्रा पम्पिंग सेट के जरिए खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान मशीन बंद करने के समय उनका गमछा अचानक चलती मशीन में फंस गया। गमछा फंसते ही वे संतुलन खो बैठे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों के मुताबिक, मशीन में फंसने के कारण रामप्रवेश मिश्रा को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं, जिनके चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। रामप्रवेश मिश्रा स्वर्गीय रामकिशोर मिश्रा के पुत्र थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, विशेषकर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसको भी पढ़ें : देवरिया में जनपदीय रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन, लक्ष्मी देवी रहीं प्रथम

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “कुशीनगर: खेत में सिंचाई के दौरान किसान की दर्दनाक मौत, गमछा पम्पिंग सेट में फंसा”

Leave a Reply