Breaking News

कुशीनगर: इलाज में लापरवाही से युवक की मौत, डॉक्टर पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bolta Sach News
|
Kushinagar Negligence in treatment
बोलता सच कुशीनगर : कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत अंतर्गत मां अनसुइया नगर निवासी 22 वर्षीय रोहन गुप्ता की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, रोहन की तबीयत खराब होने पर वे उसे स्थानीय एक डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए थे। डॉक्टर ने कुछ दिनों तक इलाज किया, लेकिन सोमवार को रोहन की हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चार से पांच घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने मरीज को रेफर कर दिया।
मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही रोहन की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद डॉक्टर मौके से फरार हो गए और शव को अकेला छोड़ दिया। घटना की शिकायत रामकोला थाने में की गई है। उप निरीक्षक उपेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े : पडरौना में युवक को सरेआम गोली मारी, पुलिसकर्मी मौके से भागे; वीडियो वायरल

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply