Breaking News

स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ पथरदेवा : कुशीनगर ने मणिपुर को 1-0 से हराया

Bolta Sach News
|
Late Jawahar Prasad Madheshiya
बोलता सच,देवरिया। बघौचघाट क्षेत्र के पथरदेवा में आयोजित स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। खेलगांव स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए मैच में कुशीनगर की टीम ने मणिपुर को कड़े संघर्ष में 1-0 से पराजित किया।
मैच का शुभारंभ अपना दल के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बिट्टू सिंह उर्फ भयंकर और डॉ. अरुण पटेल भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना की सराहना की।
90 मिनट तक चले इस मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। दोनों ओर से कई आक्रामक प्रयास किए गए, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपरों की सतर्कता के चलते स्कोर बराबरी पर बना रहा। दूसरे हाफ में खेल और अधिक तेज हो गया।
मैच के दूसरे हाफ के 40वें मिनट में कुशीनगर के खिलाड़ी देव ने शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल निर्णायक साबित हुआ। इसके बाद मणिपुर की टीम ने बराबरी के लिए लगातार दबाव बनाया, लेकिन कुशीनगर की सशक्त रक्षा पंक्ति के सामने उसके सभी प्रयास विफल रहे।
निर्धारित समय तक स्कोर 1-0 बना रहा और कुशीनगर ने मुकाबला जीत लिया। मैच में महिपाल थापा, शिवम कन्याल और अमित वैद्य ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि अंगद नाथ तिवारी और मान सिंह ने कमेंट्री की। आयोजक अजय मद्धेशिया ने खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार जताया। प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को मणिपुर और सिवान (बिहार) के बीच अगला मुकाबला खेला जाएगा।

इसको भी पढ़ें : नए साल से पहले काशी में आस्था का सैलाब: एक दिन में तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, धाम में महाशिवरात्रि जैसा नजारा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply