Breaking News

LIC हाउसिंग फाइनेंस ने घटाई होम लोन ब्याज दरें, अब 7.15% से मिलेगा सस्ता कर्ज

Bolta Sach News
|
LIC Housing Finance reduces home loan interest rate

बोलता सच,नई दिल्ली : अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए खुशखबरी है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) ने अपने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। अब नए होम लोन की शुरुआत केवल 7.15% ब्याज दर से होगी। यह ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद लिया गया है।

कौन कितना ब्याज दर भरेगा?

  • सिबिल स्कोर 825 या उससे ऊपर वाले ग्राहक 5 करोड़ रुपये तक के लोन पर 7.15% ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं। 5 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक के लोन पर 7.45% ब्याज लगेगा।

  • सिबिल स्कोर 800-824 वाले ग्राहकों को 5 करोड़ तक के लोन पर 7.25%, 5-15 करोड़ पर 7.55% ब्याज मिलेगा।

  • सिबिल स्कोर 775-799 वाले ग्राहकों के लिए 50 लाख तक 7.35%, 50 लाख से 2 करोड़ तक 7.45%, और 2-15 करोड़ तक 7.65% ब्याज निर्धारित किया गया है।

  • सिबिल स्कोर 600-774 वालों को 50 लाख से 2 करोड़ तक 7.45%-8.85% और 2-15 करोड़ तक 7.65%-9.50% ब्याज देना होगा।

  • 600 से कम सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों पर सबसे अधिक बोझ रहेगा। 50 लाख तक के लोन पर 9.55%, 50 लाख से 2 करोड़ पर 9.65%, और 2-5 करोड़ तक 10% ब्याज लगेगा।

पुराने लोन ट्रांसफर पर भी लागू

नई ब्याज दरें न सिर्फ नए होम लोन पर लागू होंगी, बल्कि किसी अन्य बैंक या वित्तीय संस्थान से लिए गए पुराने लोन को LIC Housing Finance में ट्रांसफर कराने पर भी इसी दर का लाभ मिलेगा।

एसबीआई से भी सस्ता ऑफर

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की यह नई दरें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की दरों से भी कम हैं। SBI 15 दिसंबर से 7.25% से होम लोन प्रदान कर रहा है, जबकि सामान्य दरें 7.25%-8.45% के बीच हैं। इस कदम से घर खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को वित्तीय राहत मिलेगी और क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत ग्राहकों के लिए होम लोन सस्ता और आसान हो जाएगा।


इसको भी पढ़ें : चुनावी हार के बाद जनसुराज का पुनर्गठन, प्रशांत किशोर ने पर्यवेक्षकों के जरिए संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की शुरूआत

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply