बोलता सच,देवरिया : देवरिया में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची को लेकर जिलाधिकारी ने असंतोष जताया है। अनुमति के लिए प्रस्तुत की गई फाइल को डीएम ने बिना हस्ताक्षर किए वापस कर दिया और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दूर बनाए गए परीक्षा केंद्रों को आपत्तियों के अनुरूप नजदीक किया जाए।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से जिले में कुल 163 विद्यालयों को प्रारंभिक परीक्षा केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें 6 राजकीय, 105 सहायता प्राप्त (वित्तपोषित) और 52 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। यह सूची बोर्ड द्वारा 30 नवंबर को जारी की गई थी, जिसके बाद 4 दिसंबर तक आपत्तियां और प्रत्यावेदन आमंत्रित किए गए थे।
इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 281 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें 155 आपत्तियां केवल परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर थीं, जिनमें छात्रों के लिए नजदीकी केंद्र बनाने की मांग की गई थी। वहीं 85 आपत्तियां उन विद्यालयों से आई थीं, जिन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया था। शेष आपत्तियां केंद्रों की क्षमता, संसाधनों और अन्य तकनीकी कारणों से जुड़ी थीं।
आपत्तियों के निस्तारण के लिए पहले तहसील स्तरीय समितियों ने जांच कर अपनी रिपोर्ट जनपदीय समिति को सौंपी। इसके बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने आपत्तियों का निस्तारण कर संशोधित सूची जिलाधिकारी के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजी थी।
लेकिन डीएम ने सूची का परीक्षण करने के बाद इसे संतोषजनक नहीं माना। उनका कहना है कि कई केंद्र अब भी छात्रों के लिए काफी दूर हैं, जबकि आपत्तियों में स्पष्ट रूप से नजदीकी परीक्षा केंद्र की मांग की गई थी। उन्होंने निर्देश दिया है कि दूरी के मानकों पर विशेष ध्यान देते हुए सूची को दोबारा संशोधित किया जाए।
बताया जा रहा है कि बोर्ड ने आपत्तियों के निस्तारण के लिए 11 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन जनपदीय समिति द्वारा प्रक्रिया में देरी की गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।
इसको भी पढ़ें : देवरिया: एसेंट एकेडमी ऑफ साइंसेज में जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति और साइबर अपराधों पर दिया गया संदेश
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची पर डीएम असंतुष्ट, फाइल लौटाई”