Breaking News

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पीटा

Bolta Sach News
|
Lover arrives to meet girlfriend

बोलता सच/खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ लिया। युवक की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और उसे उनके हवाले कर दिया। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र की एक युवती और बरियारपुर क्षेत्र के एक युवक के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शनिवार रात युवक अपने गांव से चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया था। देर रात अजनबी युवक को गांव में घूमते देख ग्रामीणों को शक हो गया।

ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन स्पष्ट जवाब न मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि युवक प्रेमिका के घर की ओर जा रहा था, तभी भीड़ ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बाद में किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर खुखुंदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले आई।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवक को ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में पकड़ा था। मामले में किसी भी ग्रामीण या परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। चूंकि स्थिति से शांति भंग होने की आशंका थी, इसलिए युवक को धारा 151 के तहत शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। गांव में प्रेम-प्रसंग की चर्चा के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।


इसको भी पढ़ें : भारत–बहरीन संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा, जयशंकर और अल जायनी के बीच फोन पर बातचीत

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply