Breaking News

लखनऊ: किन्नर से शादी कर गहने-नकदी लेकर फरार हुआ पति, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Bolta Sach News
|
Lucknow Jewellery and cash after marrying a transgender
बोलता सच,लखनऊ : मदेयगंज थाना क्षेत्र के खदरा इलाके में किन्नर से शादी कर उनके गहने और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मदेयगंज पुलिस ने पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खदरा निवासी किन्नर सानिया के मुताबिक, करीब दो साल पहले विकासनगर निवासी मारूफ ने उनसे शादी की थी। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। सानिया ने बताया कि 21 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे जब वह काम के लिए निकलीं, तभी उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मारूफ उन्हें धोखा दे रहा है, किसी और से निकाह कर रहा है और विदेश भागने की तैयारी में है।

यह सुनकर सानिया घबरा गईं और तुरंत अपने मकान मालिक को कॉल किया, लेकिन उस समय मारूफ का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। जब सानिया घर पहुंचीं तो पता चला कि मारूफ घर से अपना सामान, करीब दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो चुका है।

पीड़िता का आरोप है कि मारूफ इससे पहले भी इसी तरह भाग चुका था, लेकिन थाने में शिकायत के बाद वह दोबारा साथ रहने को तैयार हो गया था। इस बार जब सानिया ने मारूफ के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने गाली-गलौज की और उन्हें धमकाया।

इंस्पेक्टर मदेयगंज के अनुसार, कोर्ट के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply