Breaking News

लखनऊ: यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, कई जिलों में ऑरेंज–रेड अलर्ट

Bolta Sach News
|
Lucknow Severe cold in UP and

बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी हुई है, जबकि रात में कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। बुलंदशहर में सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई, वहीं बस्ती में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर और बढ़ सकता है।
20 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना:

लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच और शाहजहांपुर।

इसके अलावा कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल और बदायूं में भी घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है।

21 दिसंबर को प्रदेश में मौसम सामान्यतः साफ रह सकता है, लेकिन पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा और पूर्वी यूपी में घना से अत्यंत घना कोहरा बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रह सकती है। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसी को देखते हुए कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और संवेदनशील क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, इसके बाद सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी और कोहरे के घनत्व में कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।


इसको भी पढ़ें : कोहरे में हवाई यात्रियों को राहत: फ्लाइट कैंसल/देरी की जानकारी 8–10 घंटे पहले देने की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “लखनऊ: यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर, कई जिलों में ऑरेंज–रेड अलर्ट”

Leave a Reply