बोलता सच,लखनऊ: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने सियासी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पंकज चौधरी ने साफ कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद कोई छोटा दायित्व नहीं होता। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और मजबूती से निभाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक पार्टी चाहेगी, वह केंद्र सरकार में मंत्री बने रहेंगे।
दरअसल, बीजेपी ने कुर्मी समाज से आने वाले पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ा सियासी दांव खेला है। पंकज चौधरी सात बार के सांसद रह चुके हैं और संगठन व सरकार दोनों का लंबा अनुभव रखते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हाल के वर्षों में कुर्मी समाज का एक बड़ा वर्ग बीजेपी से खिसककर समाजवादी पार्टी की ओर गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कुर्मी समाज से जुड़े 5 से 7 सपा सांसदों की जीत को इसी बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में बीजेपी ने इस वोट बैंक को फिर से अपने पाले में लाने के लिए पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वह पार्टी नेतृत्व, केंद्र सरकार और संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। बीजेपी का कार्यकर्ता जब कोई दायित्व स्वीकार करता है तो वह उसे चुनौती के रूप में लेकर पूरी क्षमता से निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद किसी भी तरह से डिमोशन नहीं है। आज भी वह भारत सरकार में मंत्री हैं और जब तक पार्टी चाहेगी, इस जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे।
इधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी तीखा हमला बोला। केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव का तथाकथित पीडीए (PDA) न तो जमीन पर है और न ही जनमानस में। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के पास आज भी वही पुराने गुंडे, माफिया और अपराधियों का कुनबा है, जिसे जनता बार-बार नकार चुकी है। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि मगध में कमल खिल चुका है और अब अवध में भी कमल खिलेगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और अधिक प्रचंड होगी और सपा का सैफई लौटना तय है।
इसको भी पढ़ें : संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, मिथिलांचल पर फोकस के साथ संगठन को धार देने की तैयारी
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “लखनऊ: यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी के तेवर सख्त, अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब”