Breaking News

सोनूघाट में महिंद्रा शोरूम के पास दो पक्षों में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Bolta Sach News
|
Mahindra Showroom in Sonughat
सज्जाद पप्पू ( बोलता सच ) शुक्रवार की शाम सोनूघाट चौराहे के पास स्थित महिंद्रा शोरूम में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, घटना में भाटपाररानी क्षेत्र के एक सपा नेता के बेटे का नाम सामने आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, भाटपाररानी निवासी मनोरंजन सिंह ने अपनी गाड़ी की सर्विसिंग के लिए चालक संदीप यादव को शोरूम भेजा था। संदीप के साथ उसका दोस्त अरुण यादव भी गया था।
कुछ देर बाद गांव के एक युवक ने अरुण को फोन कर उसका लोकेशन पूछा, जिस पर अरुण ने बताया कि वह शोरूम पर है। इसके कुछ ही समय बाद सोनू यादव नामक युवक करीब दो दर्जन साथियों के साथ वहां पहुंचा और अरुण यादव के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरूम के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर हमलावर युवकों को बाहर निकाल दिया। शोरूम के जीएम विवेक तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़े थे और शोरूम का इससे कोई लेना-देना नहीं है। घायल युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। मामले में शहर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में एसएस मॉल के मालिक, पत्नी और साले पर केस दर्ज, गिरफ्तारी से बचते हुए आरोपी हाईकोर्ट की शरण में

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply