Breaking News

महाराष्ट्र में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल और अहिल्यानगर में 21 ठिकानों पर छापेमारी

Bolta Sach News
|
Major action by ATS in Maharashtra
बोलता सच,महाराष्ट्र :  महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों को लेकर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर राज्य के दो जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। टीम ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों में कुल 21 स्थानों पर छापेमारी की और 12 से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
अधिकारियों के अनुसार, एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़कर सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर आधी रात के आसपास ऑपरेशन शुरू किया गया। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड़ में 14 स्थानों पर तथा अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिले में सात जगहों पर तलाशी ली गई। इस अभियान में जिला पुलिस की टीमों ने भी एटीएस का सहयोग किया।
तलाशी के दौरान संदिग्धों के घरों, कार्यालयों और अन्य ठिकानों से आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है और अभी तक किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है। पूरे अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए थे।

इसको भी पढ़ें : यूपी में 2027 की सियासी आहट तेज, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में जाने की चर्चा से बदलेगा मुस्लिम वोट समीकरण?

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply