बोलता सच,बरेली : बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली में तत्कालीन इंस्पेक्टर अमित पांडेय द्वारा दर्ज कराए गए मुख्य मुकदमे में क्राइम ब्रांच के विवेचक इंस्पेक्टर संजय धीर ने चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 46 उपद्रवियों को आरोपी बनाया गया है। इस कदम के साथ ही बरेली हिंसा मामले में कानूनी कार्रवाई और तेज हो गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह बवाल खलील तिराहे पर उस समय भड़का, जब प्रशासन की अनुमति के बिना बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। एफआईआर में 25 लोगों को नामजद करते हुए करीब 1700 अज्ञात उपद्रवियों को आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर जुटी भीड़ को नदीम और उसके साथियों ने उकसाया, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पेट्रोल बम, ईंट-पत्थर फेंके और फायरिंग भी की। इसके अलावा कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हिंसा के दौरान पुलिस की एंटी राइट गन, वायरलेस हैंडसेट और लाउडहेलर भी लूट लिए गए। हालात काबू से बाहर होने पर पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।
घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान मौके से तमंचा, कारतूस, खोखा, पेट्रोल बम, ब्लेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई, जिन्हें अहम साक्ष्य के रूप में केस में शामिल किया गया। नामजद 25 आरोपियों में से 23 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, जबकि दो आरोपी—फुजैल और इमाम कोनैन रजा—अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
इसके अलावा, जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर 23 अन्य उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिन पर अलग से चार्जशीट दाखिल की गई है। बरेली बवाल से जुड़े कुल 10 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें अब तक 90 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस नौ मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शेष मामलों में भी चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही ट्रायल शुरू कराया जाएगा, ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।
इसको भी पढ़ें : क्रिसमस पर चर्चों पर कथित हमलों को लेकर कांग्रेस का BJP-RSS पर तीखा हमला, पवन खेड़ा बोले—यह भारत की सभ्यता नहीं
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “बरेली हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर रजा समेत 46 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल”