बोलता सच,नई दिल्ली : ओडिशा में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों के टॉप-10 कमांडरों में शामिल और माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके (69) को उसके पांच अन्य साथियों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस कार्रवाई को देश को नक्सल-मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुठभेड़ को लेकर सुरक्षाबलों की सराहना की और कहा कि गणेश उइके और अन्य नक्सलियों का मारा जाना 31 मार्च तक नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य की ओर एक बड़ा मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के बाद ओडिशा नक्सलवाद से लगभग मुक्त होने की कगार पर पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस के बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि यह मुठभेड़ ओडिशा के कंधमाल और गंजाम जिलों के सीमावर्ती इलाकों में हुई। नक्सल विरोधी यह अभियान 24 दिसंबर से लगातार चल रहा था। बुधवार रात बेलघर थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो माओवादियों को मार गिराया था। इसके बाद गुरुवार सुबह चकापाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में दोबारा मुठभेड़ हुई, जिसमें गणेश उइके सहित चार अन्य नक्सली मारे गए। इनमें भी एक महिला नक्सली शामिल थी।
अधिकारियों के अनुसार, यह संयुक्त ऑपरेशन ओडिशा पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ की टीमों द्वारा कंधमाल और गंजाम के घने वन क्षेत्रों में चलाया गया। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।
कौन था गणेश उइके?
गणेश उइके प्रतिबंधित CPI (माओवादी) संगठन का सेंट्रल कमिटी मेंबर और ओडिशा स्टेट कमिटी का प्रमुख था। वह रूपा, राजेश तिवारी, पक्का हनुमंतु और सोमारू जैसे कई नामों से भी जाना जाता था। उसका जन्म तेलंगाना के नलगोंडा जिले के चेंदुर मंडल के पुल्लेमाला गांव में हुआ था। वर्ष 1988 से वह दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी संगठन का सक्रिय और वरिष्ठ कैडर रहा। उसने जगदलपुर में सिटी ऑर्गनाइज़र, वेस्ट बस्तर डिवीजनल कमिटी के सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
इसको भी पढ़ें : ट्रंप का दावा—नाइजीरिया में ISIS पर अमेरिका का बड़ा हमला, ईसाइयों पर हिंसा को बताया वजह
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “ओडिशा में बड़ी मुठभेड़, टॉप नक्सली कमांडर गणेश उइके समेत 6 ढेर, अमित शाह ने बताया बड़ी सफलता”