बोलता सच,बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार देर शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया। लालखदान स्टेशन के पास कोरबा-पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों यात्री घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मौके पर रेस्क्यू और राहत अभियान जारी
हादसे की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली जा रही है। रेलवे ने मेडिकल यूनिट और एंबुलेंस की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है। बिलासपुर के डीआरएम और मंडल अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। रेल मंत्रालय ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
पूरे हावड़ा रूट पर यातायात ठप
यह हादसा बिलासपुर–कटनी रेल मार्ग पर हुआ है, जो देश के सबसे व्यस्ततम रेल मार्गों में से एक है। दुर्घटना के कारण पूरे हावड़ा रूट पर ट्रेन परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ को वैकल्पिक रूट से डायवर्ट किया गया है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था और रिफंड की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
कारण की जांच में जुटी टीम
हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिग्नल फेल्योर या मानवीय भूल की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट होगी।
स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में प्रशासन की मदद की। घटनास्थल पर देर रात तक भीड़ बनी रही।
रेल मंत्री ने जताया दुख
रेल मंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च रेलवे उठाएगा।
इस खबर को भी पढ़ें : एपीके फाइल के झांसे में आकर पूर्व संविदा लाइनमैन से 8.57 लाख की साइबर ठगी
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी में आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत, कई घायल”