बोलता सच : डई मोटर इंडिया आने वाले वर्षों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। हाल ही में नई Venue के लॉन्च के बाद कंपनी ने अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया है।
2030 तक 26 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना
हुंडई ने घोषणा की है कि वह 2030 तक 26 नए मॉडल पेश करेगी। इनमें नए प्रोडक्ट्स, फेसलिफ्ट मॉडल और नई जनरेशन कारें शामिल होंगी। कंपनी का लक्ष्य है कि वह हर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को मजबूत करे।
1. ICE और फेसलिफ्ट मॉडल्स
-
Hyundai Exter को 2026 में मिड-लाइफ फेसलिफ्ट अपडेट मिलने की उम्मीद है।
-
Next-Gen Creta (कोडनेम SX3) 2027 में लॉन्च हो सकती है। इसमें मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प बरकरार रहेंगे।
-
कंपनी की नई Bayon क्रॉसओवर SUV 2026 में भारत आ सकती है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।
2. इलेक्ट्रिक सेगमेंट – नई कॉम्पैक्ट SUV
हुंडई अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा पंच ईवी जैसी कारों को चुनौती देने की तैयारी में है।
-
कंपनी 2027 में एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी, जो Inster EV पर आधारित होगी।
-
यह SUV E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी और इसमें दो बैटरी पैक विकल्प, लेवल 2 ADAS, और OTA अपडेट सपोर्टेड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।
-
यह SUV पूरी तरह भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर डिजाइन की जाएगी।
3. हाइब्रिड सेगमेंट पर जोर
हुंडई आने वाले समय में हाइब्रिड पावरट्रेन को अपनी रणनीति का बड़ा हिस्सा बना रही है।
-
कंपनी 3-4 नई हाइब्रिड SUVs लाने की तैयारी में है।
-
Bayon SUV भारत की पहली हाइब्रिड हुंडई कार हो सकती है।
-
Next-Gen Creta में भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे भारत में ही मैन्युफैक्चर किया जाएगा।
-
कंपनी Tucson से नीचे एक नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV (कोडनेम Ni1i) पर भी काम कर रही है, जो Mahindra XUV700 और Tata Safari को टक्कर देगी।
4. फ्लैगशिप Palisade हाइब्रिड SUV
-
हुंडई की सबसे प्रीमियम SUV Palisade को भी भारत में 2027-2028 के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
-
इसमें 2.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन होगा, जो 334 hp की पावर देगा।
-
अनुमानित कीमत ₹40-50 लाख (एक्स-शोरूम) रहेगी।
हुंडई की यह रणनीति साफ दर्शाती है कि कंपनी ICE, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक – तीनों ही सेगमेंट में बराबर फोकस करना चाहती है। भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए, यह कदम कंपनी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।
इस खबर को भी पढ़ें : टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ 56 लाख की साइबर ठगी, निष्क्रिय खाता फर्जी दस्तावेजों से हुआ सक्रिय
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “Venue के बाद कई नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में Hyundai, यहां जानें डिटेल्स”