Breaking News

देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Bolta Sach News
|
देवरिया में विवाहिता

बोलता सच : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान इंदु देवी के रूप में हुई है।

कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के बेलवा कारखाना निवासी रमेश प्रसाद ने अपनी पुत्री इंदु की शादी 5 वर्ष पहले तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुआ बुजुर्ग निवासी महेंद्र कुशवाहा से की थी। बुधवार की रात को इंदु का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाकर मायके पक्ष को सूचित किया। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में करंट से युवक की मौत, मोहल्ले में शोक

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply