Breaking News

प्रदूषण से जूझ रहे मेरठ को राहत, तापमान गिरने से हवा हुई साफ

Bolta Sach News
|
Meerut battling pollution
बोलता सच,मौसम : तापमान में लगातार गिरावट के बीच मेरठ में प्रदूषण स्तर में सुधार देखा जा रहा है। रविवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 198 दर्ज हुआ, जो इस सीजन में पहली बार 200 से नीचे आया है। नवंबर भर AQI 300 के पार रहने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, अस्थमा और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
शहर के विभिन्न इलाकों में AQI:
गंगानगर – 175
जयभीम नगर – 170
पल्लवपुरम – 248
बेगमपुल – 235
दिल्ली रोड – 241
आसपास के जिलों में भी प्रदूषण घटने से मौसम में कुछ सुधार महसूस किया जा रहा है।
लोग फिर से सुबह–शाम टहलने निकले
पिछले तीन दिनों से AQI में लगातार सुधार होने के कारण लोग दोबारा सुबह और शाम की सैर पर निकलने लगे हैं। नवंबर में भारी प्रदूषण के चलते अधिकांश लोग घरों में ही रहने को मजबूर थे।
रविवार को तापमान में लगभग 3°C की गिरावट रिकॉर्ड की गई। दिन का अधिकतम तापमान 24.7°C और न्यूनतम तापमान 10.6°C रहा। रात के समय ठंड फिर बढ़ने लगी है और तापमान 10°C के आसपास पहुंच गया है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.8°C दर्ज किया गया।
हवा की गति 8–10 किमी/घंटा तक रही, जिससे प्रदूषित हवा के फैलाव में मदद मिली। दिन में गुनगुनी धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। तापमान और AQI दोनों में गिरावट आने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।

इसको भी पढ़ें : अलीगढ़ उर्दू पुस्तक मेला: 60 लाख की बिक्री ने साबित किया—किताबों का जादू कायम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply