Breaking News

सड़क हादसे में मेंदीपट्टी के ऋशीराज पांडेय की मौत, पुत्र घायल — पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Bolta Sach News
|
Mendipatti died in a road accident
बोलता सच, देवरिया। जिले के मेंदीपट्टी ग्राम पंचायत निवासी ऋशीराज पांडेय की गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वे अपने पुत्र के साथ सिद्धार्थनगर जिले में अपने साढ़ू के घर बिटिया की शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में साथ में जा रहे उनके पुत्र को भी गंभीर चोटें आईं और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है और चिकित्सकों ने बताया है कि वह खतरे से बाहर है। ऋशीराज पांडेय अपने सामाजिक व्यवहार, मिलनसार स्वभाव और जनता से जुड़े रहने के लिए जाने जाते थे। वे ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते थे और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। गांव में उनका काफी सम्मान था। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
गांव में सुबह से ही लोगों का तांता उनके आवास पर लग गया। हर किसी की आंखें नम थीं और वातावरण गमगीन था। ग्रामीणों ने बताया कि ऋशीराज पांडेय अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिवारजन के अनुसार, वे इन दिनों बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे और उसी सिलसिले में गुरुवार सुबह अपने पुत्र के साथ बाइक से सिद्धार्थनगर रवाना हुए थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में अचानक सामने से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वे सड़क पर गिर पड़े।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जाए और उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। श्री पांडेय के निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। लोग उन्हें एक सरल, ईमानदार और मददगार व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : मोबाइल को लेकर कहासुनी के बाद व्यक्ति ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “सड़क हादसे में मेंदीपट्टी के ऋशीराज पांडेय की मौत, पुत्र घायल — पूरे क्षेत्र में शोक की लहर”

Leave a Reply