बोलता सच,कोलकाता। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हमलों का मजबूती से मुकाबला करने के लिए ममता बनर्जी की जमकर सराहना की।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश में बीजेपी का डटकर सामना करने का साहस अगर किसी में है, तो वह सिर्फ ममता बनर्जी हैं। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए ममता बनर्जी के संघर्ष को अहम बताते हुए इसमें समाजवादी पार्टी के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।
सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में एनआरसी लागू करने की कोशिश की जा रही है और आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर आगे आना होगा और इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ ममता बनर्जी के साथ खड़ी है।
इसको भी पढ़ें : कानपुर में हुक्का बार और वसूली का खेल, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































