Breaking News

मिचेल स्टार्क बने टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल खब्बू तेज गेंदबाज, वसीम अकरम का रिकॉर्ड टूटा

Bolta Sach News
|
Mitchell Starc became Test cricket's

बोलता सच,क्रिकेट,नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई महान लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज हुए हैं, लेकिन जब भी सर्वकालिक महान गेंदबाजों का ज़िक्र आता है, तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। अब ऑस्ट्रेलिया के खब्बू तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वसीम अकरम का एक बड़ा ऑलटाइम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पर्थ में शानदार बॉलिंग करने के बाद स्टार्क ब्रिसबेन के गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन उन्होंने एक ओवर में दो विकेट चटकाए और अब तक पिंक बॉल टेस्ट में 3 विकेट ले चुके हैं। तीसरा विकेट हैरी ब्रूक का था, जिसने उन्हें वसीम अकरम से आगे पहुंचा दिया।

अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खब्बू तेज गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट इस प्रकार है:


5. मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया)

73 टेस्ट — 313 विकेट
बेस्ट: 127/12
5 विकेट: 12 बार
10 विकेट: 3 बार

4. ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)

78 टेस्ट — 317 विकेट
बेस्ट: 80/10
5 विकेट: 10 बार
10 विकेट: 1 बार

3. चामिंडा वास (श्रीलंका)

111 टेस्ट — 355 विकेट
बेस्ट: 191/14
5 विकेट: 12 बार
10 विकेट: 2 बार

2. वसीम अकरम (पाकिस्तान)

104 टेस्ट — 414 विकेट
बेस्ट: 110/11
5 विकेट: 25 बार
10 विकेट: 5 बार


1. अब नंबर-1: मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

102* टेस्ट — 415* विकेट (मैच जारी)
बेस्ट: 94/11
5 विकेट: 17 बार
10 विकेट: 3 बार

स्टार्क ने पर्थ टेस्ट में भी इतिहास रचा था। उन्होंने 113 रन देकर 10 विकेट लिए थे और पिछले 35 साल में एशेज के किसी टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बने थे।


भारत के जहीर खान छठे स्थान पर

भारत के दिग्गज खब्बू तेज गेंदबाज जहीर खान ने 73 टेस्ट में 313 विकेट लिए। वे इस सूची में छठे स्थान पर हैं।
बेस्ट: 149/10
5 विकेट: 11 बार
10 विकेट: 1 बार


इसको भी पढ़ें : टी20 टीम का ऐलान: शुभमन गिल फिट नहीं फिर भी शामिल, हार्दिक पंड्या की वापसी पक्की

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply