Breaking News

विधायक की नाराजगी, बैठक अधूरी छोड़ बाहर निकले

Bolta Sach News
|
विधायक की नाराजगी
बोलता सच : देवरिया जिले की दिशा की बैठक गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बरहज के विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका ने जिला अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। विधायक के विरोध के बाद बरहज नगर पालिका के प्रतिनिधि को बैठक से बाहर जाना पड़ा। विधायक ने बीएसए द्वारा एक महिला शिक्षिका का 8 माह से वेतन रोकने का मुद्दा उठाया। बीएसए इस पर कोई जवाब नहीं दे सकीं।
करुअना मगहरा मार्ग के निर्माण में देरी पर भी विधायक ने अधिकारियों की लापरवाही का मुद्दा उठाया। अधिकारियों के जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने पर भी विधायक नाराज होकर बैठक छोड़कर चले गए। बैठक की अध्यक्षता देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी कर रहे थे। मौजूद जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों का यही रवैया रहा तो वे किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे।
बैठक में सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक डॉ. सलाम मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपार रानी विधायक सभा कुमार, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
सड़क निर्माण के लिए डीएस से सीएम तक मिल चुके हैं विधायक
बरहज के भाजपा विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका मगहरा करुअना मार्ग निर्माण के लिए पिछले एख वर्ष से अधिक समय से लगे हुए है। सड़क निर्माण के लिए वह पीडब्लूडी, डीएम और सीएम से मिल चुके हैं। इसके पूर्व भी वह दिशा की बैठक में इसका मुद्दा उठा चुके हैं। उन्हें केवल आश्वासन मिला है।
देवरिया करुअना मार्ग का यह है मामला
देवरिया जिले में करुअना और मगहरा को जोड़ने वाली एक सड़क है। यह मार्ग बरहज और देवरिया जाने के लिए एक मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर गड्ढे और जर्जर हालत के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ समय पहले, इस मार्ग के निर्माण के लिए बजट भी आवंटित किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उस बजट को दूसरे सड़क निर्माण में खर्च किया गया।
सड़क में गड्ढे और जर्जर हालत
करुअना-मगहरा मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। विशेष रूप से, मगहरा से आगे खखड़ी गांव में सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोग घायल भी हो रहे हैं।करुअना-मगहरा-सलेमपुर मार्ग के निर्माण का काम लंबे समय से रुका हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क का बजट किसी अन्य सड़क पर खर्च कर दिया गया, जिसके कारण यह मार्ग अधूरा रह गया है।
अधिकारियों पर हुई थी कार्रवाई
शासन ने सड़क का बजट दूसरे मार्ग पर खर्च करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट मांगी है, और देरी के कारण कुछ अधिकारियों का वेतन भी रोका गया था। वही चार अधिकारियों का तबादला हो चुका है।

इसे भी पढ़े : कमरे में फंदे से लटकी मिली किशोरी, कारण तलाश रही पुलिस

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply