Breaking News

एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब विवाद पर पेंगुइन की सफाई, प्री-ऑर्डर को प्रकाशन मानने से किया इनकार

Bolta Sach News
|
MM Naravane's unpublished book
बोलता सच,नई दिल्ली। पूर्व थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर चल रहे विवाद के बीच पब्लिशर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने एक और बयान जारी किया है। मंगलवार को जारी बयान में पब्लिशर ने स्पष्ट किया कि किसी किताब के लिए प्री-ऑर्डर की घोषणा या उसका प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होना, प्रकाशन नहीं माना जा सकता।
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किताब और औपचारिक रूप से प्रकाशित किताब, दोनों अलग-अलग बातें हैं। पब्लिशर के अनुसार, प्री-ऑर्डर केवल एक प्रारंभिक प्रक्रिया होती है, जबकि किसी किताब का प्रकाशन तय समय और औपचारिक मंज़ूरियों के बाद ही माना जाता है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एमएम नरवणे की किताब को लेकर सार्वजनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज़ है।

इसको भी पढ़ें : कोटद्वार विवाद: मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी, दो लाख का इनाम घोषित

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply