बोलता सच,हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में नए साल के मौके पर एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में 15 वर्षीय किशोर अनमोल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, अनमोल पढ़ाई को लेकर माता-पिता की डांट-फटकार से आहत हो गया था। इसी बात से दुखी होकर उसने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर अनमोल फांसी के फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
किशोर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल से शव को परिजन घर वापस ले आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी है, हालांकि परिजन इसके लिए सहमत नहीं हैं।
मृतक के भाई ने बताया कि माता-पिता ने अनमोल से पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था, जिससे वह काफी परेशान हो गया था। परिजनों का कहना है कि किसी को भी अंदाजा नहीं था कि मामूली डांट-फटकार का ऐसा गंभीर परिणाम सामने आएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
इसको भी पढ़ें : कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने की उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा, कालाबाजारी करने वालों पर FIR के निर्देश
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “हाथरस में नए साल पर मातम: पढ़ाई को लेकर डांट से आहत 15 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या”