Breaking News

मृणाल ठाकुर–आदिवी शेष की ‘डकैत’ का टीजर रिलीज, रोमांस से एक्शन तक दिखी झलक

Bolta Sach News
|
Mrunal Thakur as Adivi Sesh

बोलता सच,मुंबई। मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डकैत’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर सामने आते ही फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। 1 मिनट 31 सेकंड के इस टीजर से फिल्म की कहानी, किरदारों और उसके टोन की झलक मिलती है। हालांकि, फिलहाल यह टीजर केवल तेलुगु भाषा में ही रिलीज किया गया है। हिंदी दर्शकों को इसके हिंदी वर्जन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

टीजर में क्या खास है?

टीजर की शुरुआत आदिवी शेष से होती है, जिसमें पहले एक रोमांटिक लव स्टोरी दिखाई जाती है। धीरे-धीरे कहानी एक्शन और टकराव की ओर बढ़ती है। आदिवी शेष लवर बॉय से लेकर दमदार एक्शन हीरो के अवतार में नजर आते हैं। वहीं मृणाल ठाकुर अपने किरदार में एक बार फिर बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली दिखाई देती हैं।

टीजर में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे दिग्गज कलाकारों की भी झलक मिलती है। टीजर का अंत अनुराग कश्यप के किरदार पर होता है, जो फिल्म में निगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे।

19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

शनिल देव के निर्देशन में बनी ‘डकैत’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि इसी दिन ‘धुरंधर पार्ट 2’ और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कोई फिल्म अपनी रिलीज डेट बदलती है या 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलती है।


इसको भी पढ़ें : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची पर डीएम असंतुष्ट, फाइल लौटाई

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply