बोलता सच : देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रीशियन राममूरत चौहान की हत्या का मामला अभी भी अनसुलझा है। पांच अप्रैल 2025 की रात को सुकई परसिया गांव के राममूरत को बदमाशों ने बाइक से घर लौटते समय गोली मार दी थी।
पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। परिजनों के विरोध के बाद पांच संदिग्धों की पहचान की गई। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें और एसओजी लगाई गई। पुलिस ने आरोपियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
घटना के 25 दिन बाद एसपी ने सुरौली के थानेदार देवेन्द्र कुमार सिंह का तबादला कर दिया। उनकी जगह मदनपुर थाने के एसएसआई हवलदार राम को नया थानेदार बनाया गया। नए थानेदार ने मामले की पूरी जानकारी ली और जल्द खुलासे का दावा किया, लेकिन दो महीने बाद भी कोई प्रगति नहीं हुई।
एएसपी सुनील कुर सिंह का कहना है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- गुपचुप शादी पर रोक: यूपी सरकार ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
➤ You May Also Like






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































