Breaking News

सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर सख्त एक्शन: 17 डॉक्टर बर्खास्त, कई पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bolta Sach News
|
Negligence in government hospitals
बोलता सच,उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
इसके अलावा मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले चार चिकित्साधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। स्थानांतरण के बाद नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले डॉ. गजेंद्र सिंह के विरुद्ध भी विभागीय जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
बीकेटी ट्रामा सेंटर में तैनात चार चिकित्साधिकारियों से कार्य में लापरवाही के आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, तीन चिकित्साधिकारियों को लापरवाही के चलते चेतावनी जारी की गई है।
उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही के मामलों में पांच चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकते हुए परनिंदा दंड दिया गया है। इसके साथ ही क्रय नीति के विपरीत दवाएं खरीदने के दोषी पाए गए दो चिकित्साधिकारियों की पेंशन में 10 प्रतिशत कटौती के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सेवा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसको भी पढ़ें : लखनऊ की मायावती कॉलोनी में सीवर और दूषित पानी का संकट, 200 परिवारों की जिंदगी नरक बनी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply