बोलता सच,देवरिया : पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र के बंजरिया बाजार की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नेहा गुप्ता को बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय पथरदेवा में सम्मानित किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन क्रांति सिंह ने नेहा को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके पिता अनिरुद्ध गुप्ता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन क्रांति सिंह ने कहा कि नेहा गुप्ता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल पथरदेवा और देवरिया जनपद, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि बेटियां अगर सही मार्गदर्शन और सहयोग पाएं तो हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन द्वारा वाराणसी में आयोजित अंडर-17 प्रदेश स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में नेहा गुप्ता ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। देवरिया जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने फाइनल मुकाबले में बागपत की वंशिका पहलवान को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नेहा की इस उपलब्धि के बाद अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नेहा के पिता अनिरुद्ध गुप्ता, जो पहले मुंबई में फल व्यवसाय से जुड़े थे, वर्तमान में गांव में रहकर कृषि कार्य कर रहे हैं। वे अपनी बेटी को शिक्षा के साथ खेल में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दे रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नेहा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसको भी पढ़ें : लखनऊ एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, बैंकॉक से आए यात्री के बैग से 2.05 करोड़ का गांजा बरामद
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “देवरिया की नेहा गुप्ता ने जीता प्रदेश में स्वर्ण, नगर पंचायत ने किया सम्मानित”